World youth Skills Day: व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस-2026 पर बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान उन्होंने कौशल सारथी और कौशल सेतु मॉड्यूल भी लॉन्च और कौशलम पुस्तिका का विमोचन किया. विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के साथ एमओयू भी हुए.
इस अवसर पर सीएम योगी ने उच्च वेतन पर नियुक्ति पाने वाले व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 युवा आइकॉन को सम्मानित किया. साथ ही श्रेष्ठ कार्य करने वाले राजकीय आईटीआई, प्रशिक्षण प्रदाताओं और प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया.

उस समय की सरकार की सबसे बड़ी अपशकुन थी: CM योगी
इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के नाते इस बात की खुशी होती है कि सबसे ज्यादा युवा फोर्स हमारे पास है. इस स्केल को स्किलिंग से जोड़कर हम यूपी को आगे बढ़ा रहे हैं. आज जो युवा हैं, वो 2017 से पहले आप सब बच्चे थे. उस समय माता-पिता अपने बच्चों को किसी भी अपशकुन से बचाते थे, लेकिन उस समय की सरकार की सबसे बड़ी अपशकुन थी. न स्किल थी, न स्कूली शिक्षा. सब नदारत थे.
2017 से पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित था. युवाओं के आगे पहचान का संकट था. कोई बच्चा किसी तरह पढ़ाई कर लेता था तो यूपी में नौकरी नहीं थी. सरकारी नौकरी निकलती भी थी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली पर जुट जाती थी. कोर्ट को स्टे देना पड़ता था. प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाला यह प्रदेश धीरे धीरे बीमारू बनता गया.
युवाओं को घर पर मिली नौकरी, सरकार को मिल रही जीएसटी
सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल खंड में जब DRDO का सेंटर लखनऊ में बनना था, तो काफी कंपटीशन था, लेकिन हमने प्रयास करके इसे यहां पर लगाया. हमने कहा कि जब यह लग जाए तो यूपी के युवाओं को नौकरी दी जाए. आज 500 से ज्यादा युवाओं को घर पर ही नौकरी मिल गई. आज जब DRDO का सामान बिकता है तो राज्य सरकार को जीएसटी भी मिलती है. यानी आम तो आम गुठली के दाम हो गए. युवाओं को घर पर नौकरी भी मिल गई और सरकार को भी पैसा मिल रहा है.
स्किल आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का माध्यम
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूरी दुनिया के लिए यूपी और सीएम का काम मॉडल है. यूपी में निवेश बढ़ा है, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है. यहां प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं का आज सम्मान होगा. अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी. स्वालंबन प्राप्त करें. पीएम मोदी ऊर्जा और आतंकवाद के विरोध की बात करते हैं. साथ ही युवाओं को स्वावलंबन देने की बात जरूर करते हैं. यह आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का माध्यम है.
उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया के तहत इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप स्किल मैन पावर दे रहे हैं. 20 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है. 10 हजार को जॉब दिलाई. सीएम योगी ने स्किल के लिए 3300 करोड़ का बजट किया है. टाटा ग्रुप के साथ एमओयू हुआ है.