वाराणसी में 356 ग्रामीण पुस्तकालय खोलकर शिक्षा की रोशनी फैला रही योगी सरकार

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: योगी सरकार वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों की पढ़ाई की चुनौतियों को ख़त्म कर रही है। इसके लिए 356 ग्रामीण पुस्तकालय खोलकर शिक्षा की रोशनी फैला रही है। पुस्तकालयों में कंप्यूटर और इंटरनेट की भी सुविधा होगी, जिससे पढ़ाई के साथ ही बच्चे डिजिटल संसाधनों का भी उपयोग कर सकेंगे। ग्रामीण पुस्तकालय राजा राम मोहन राय फाउंडेशन की ओर से स्थापित किया गया है। वाराणसी के संभावित दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
गॉव में रहने वाले विद्यार्थियों को अब पुस्तकालय की मदद लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। योगी सरकार ने पुस्तकालयों का प्रबंध गांव में उनके घर के पास ही किया है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि 7.12 करोड़ की लागत से  356 ग्रामीण पुस्तकालय की स्थापना की गई है। पुस्तकालयों में इंटरनेट ,कंप्यूटर की भी सुविधा उपलब्ध है। बच्चों के साथ ही ग्रामीण इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं, कृषि से सम्बंधित जानकारी आदि ले सकते है।
यहां साहित्य, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, इतिहास ,कृषि ,स्वास्थ्य ,सामुदायिक विकास समेत विभिन्न विषयों की 100 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं।  मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि राजा राम मोहन राय फाउंडेशन की मदद से पंचायत भवनों में पुस्तकालय स्थापित किया गया। पुस्तकालयों में पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है। पुस्तकालयों की देखभाल यही करेंगे और अध्ययन करने आने वाले ग्रामीणों को किताबें भी उपलब्ध कराएंगे। वहीं पुस्तकालयों को बहुत सी किताबें भी प्रदान की गई हैं।
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version