जोहरान ममदानी चलाएं न्यूयॉर्क, भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं – डॉ. राजेश्वर सिंह

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
लखनऊ। सरोजनी नगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी द्वारा 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को लिखे समर्थन पत्र पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विधायक ने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा: “न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी को न्यूयॉर्क चलाना चाहिए, भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
उमर खालिद का बचाव करना, जिन पर 2020 दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में यूएपीए के तहत गंभीर आरोप हैं और अल-कायदा से जुड़े कैदियों का बचाव करने वाले रामजी कासेम की नियुक्ति करना एक खतरनाक वैचारिक पक्षपात को उजागर करता है। यह न्याय नहीं है। यह राजनीतिक दिखावा है। भारत से दूर रहें। संप्रभुता का सम्मान करें।”
डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारत की संप्रभुता और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान बनाए रखने की अपील की।
Latest News

Uttarakhand Madrasa Board Dissolved: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग, 1 जुलाई 2026 से लागू होगा समान शिक्षा सिस्टम

उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया है. अब सभी मदरसों में राज्य बोर्ड का सिलेबस लागू होगा और नियम न मानने पर कार्रवाई होगी.

More Articles Like This