बांग्लादेश में सेना भेजो और…’, हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर भड़के बीजेपी नेता, कर दी ये मांग

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Subramanian Swamy On PM Modi: बांग्लादेश में हिंसा के दौरान लगातार मंदिरों, अल्‍पसंख्‍यकों और हिंदुओं पर हमले किए जा रहे है. ऐसे में अर्थशास्त्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बांग्लादेश और चीन को लेकर भारत सरकार से सवाल किया है. उन्‍होंने कहा है कि क्‍या बांग्लादेश में हिंसा पर हिंदुओं को जवाबी कार्रवाई करने का कोई अधिकार है?

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा है कि हमें अपने सैनिकों को बांग्लादेश में भेजना चाहिए और उस पर कब्ज़ा कर लेना चाहिए.

सच्चे हिंदुस्तानी को नेता बनाए बीजेपी – सुब्रमण्यम स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि “यदि हम एक कायर प्रधानमंत्री से परेशान हैं. जो पहले ही चीन के सामने झुक चुका है, जिसने लद्दाख के 4065 वर्ग किलोमीटर हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया है. ऐसे में सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी को उनकी जगह एक सच्चे हिंदुस्तानी नेता को लाना चाहिए.”

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) के खिलाफ हिंसा को लेकर ढाका ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. बांग्‍लादेश में इन हालातों के मद्देनजर भारत सरकार पड़ोसी देश के स्थितियों हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है. देश के कई हिस्सों में इन हिंसाओं और हिंदू मंदिरों को नष्ट करने के खिलाफ हिंदू समूहों ने विरोध और प्रदर्शन भी किया.

यह भी पढ़ें:-मिनटों में ही दुश्मन होंगे नेस्तनाबूद! डीआरडीओ ने किया गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए क्याल है इसकी खासियत

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version