अविश्वसनीय, अजेय, अपराजित… गौतम अदाणी ने अलग अंदाज में दी टीम इंडिया को जीत की बधाई

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gautam Adani congratulated Team India: गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में सूर्यकुमार यादव के कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. टीम इंडिया की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. टीम इंडिया की जीत पर लोगों में उल्लास का माहौल है और देशभर में जश्न मनाया जा रहा है.

टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अलग अंदाज में बधाई दी है. उन्‍होंने एक्‍स ट्वीट में कहा कि ‘ अविश्वसनीय. अजेय. अपराजित भारत!! टी20 2026 विश्व कप चैंपियनशिप के लिए बधाई! न्यूज़ीलैंड का खाता-किताब बराबर!’ इस दौरान उन्‍होंने संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की, जिन्‍होंने भारतीय टीम की जीत में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई.

गौतम अडानी ने की संजू और बुमराह की तारीफ

गौतम अदाणी ने संजू और बुमराह की तारीफ करते हुए लिखा कि  ‘विझिनजाम के संजू सैमसन क्यूएफ/एसएफ/अंतिम स्कोर: 97, 89, 89. इतनी कंसिस्टेंसी तो अदाणी के विझिंजम पोर्ट के क्रेन में भी नहीं! और बुमराह? इनको खेलते खेलते तो बल्‍लेबाज राह खो देते हैं. अहमदाबाद का प्‍लेयर, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ!’

हर भारतीय को टीम इंडिया की जीत पर गर्व

भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. संजू सैमसन ने इस मैच में शानदार 89 रनों की पारी खेली. फाइनल में भारत की न्यूज़ीलैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. क्रिकेट प्रेमियों से लेकर खेल जगत से जुड़े लोगों तक हर कोई टीम इंडिया की शानदार जीत पर गर्व जता रहा है. फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की हर ओर सराहना हो रही है.

इसे भी पढें:-टीम इंडिया की जीत पर PM Modi का संदेश, ‘दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास ही सफलता का मूलमंत्र’

Latest News

जापान में तैनात होगी लंबी दूरी की पहली स्वदेशी मिसाइल, चुनौतियों के जवाब में…

Japan Long Range Missiles : जापान अपनी पहली स्वदेशी विकसित लंबी दूरी की मिसाइलों का पहला बैच तैनात करने...

More Articles Like This