Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony: तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय ने आज रविवार सुबह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. इसके साथ ही अन्य 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

  • थिरु एन आनंद ने ली मंत्री पद की शपथ
    टीवीके के विधायक थिरु एन आनंद ने तमिलनाडु के मंत्री पद की शपथ ली है. उन्हें विजय का करीबी माना जाता है.
  • आधव अर्जुन ने ली मंत्री पद की शपथ
    विल्लीवक्कम सीट से विधायक आधव अर्जुन ने तीसरे नंबर पर शपथ ली है. वह बास्केटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने डीएमके के कार्तिक मोहन को हराया है.
  • अरुण राज ने ली मंत्री पद की शपथ
    टीवीके के महासचिव अरुण राज ने चौथे नंबर पर शपथ ली है. तिरुचेंगोड सीट से विधायक चुने गए हैं.
  • केए. सेंगोटैय्यन ने ली मंत्री पद की शपथ
    विजय की सरकार में सेंगोटैय्यन भी मंत्री बने हैं. तमिलनाडु की AIADMK से आठ बार के विधायक रहे सेंगोटैय्यन टीवीके में शामिल हुए और उन्होंने जीत हासिल की. वह जयललिता की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं.
  • पी वेंकटरमण ने ली मंत्री पद की शपथ
    टीवीके के लिए चुनाव प्रबंधन संभालने वाले पी वेंकटरमण ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. उन्हें विजय के करीबी सहयोगियों में गिना जाता है.
  • आर निर्मल कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ
    तिरुपनकुंड्रम सीट से विधायक और टीवीके की सोशल मीडिया टीम के वाइस चेयरपर्सन आर निर्मल कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
  • राजमोहन ने ली मंत्री पद की शपथ
    जेनजी के बीच लोकप्रिय राजमोहन टीवीके के डिप्टी सेक्रेटरी हैं. उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली है. उनकी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपनी अलग पहचान है.
  • टीके प्रभु ने ली मंत्री पद की शपथ
    टीके प्रभु ने मंत्री पद की शपथ ली है. उन्हें विजय का भरोसामंद माना जाता है.
  • एस कीर्तना ने भी ली मंत्री पद की शपथ
    शिवकाशी सीट से विधायक एस कीर्तना को भी मंत्री बनाया गया है. राज्यपाल ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई है.

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu CM Oath Ceremony: मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं… विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This

Exit mobile version