विजय के शपथ ग्रहण में नजर आईं पार्टनर तृषा कृष्णन, पत्नी-बच्चे गायब, रिश्तों को लेकर छिड़ी बहस

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने आज रविवार को कुछ ही देर पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हैं. एक्टर के मुख्यमंत्री बनने से पहले उनकी पार्टनर तृषा कृष्णन भी इस खास पल की गवाह बनने के लिए चेन्नई पहुंच गई थीं. थलापति विजय ने पहली बार चुनावी रणभूमि में कदम रखा था और उनकी पार्टी टीवीके इस साल के विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु की सबसे पार्टी के तौर पर उभरी है.

इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया

थलापति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर इतिहास रच दिया है. पहली बार चुनावी रणभूमि में उतरते ही उन्होंने बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर लिया है. तृषा कृष्णन और थलापति विजय के रिश्ते की बात करें तोए काफी समय से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं हो रही हैं. इस साल फरवरी में थलापति की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दायर की. उन्होंने तलाक की याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया कि एक्टर का किसी नामी एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है, जिसके बाद से तृषा संग उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हैं.

एक साथ एक शादी में शिरकत

पत्नी संगीता के इन आरोपों के बाद तृषा और थलापति विजय को एक साथ एक शादी में शिरकत करते देखा गया, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन यानी कि 4 मई को तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी था. इस मौके पर विजय की बड़ी जीत पर साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने तृषा को बधाई देते हुए कहा कि विजय की जीत एक्ट्रेस के जन्मदिन के लिए सबसे बड़ा तोहफा है.

विजय के तोहफे ने और भी खास बनाया

लक्ष्मी मांचू ने एक्ट्रेस को बधाई देते हुए कहा कि विजय के तोहफे ने उनके दिन को और भी खास बना दिया. तृषा के दोस्तों के इन कमेंट्स ने थलापति संग उनके रिश्ते को लगभग कंफर्म कर दिया. हालांकि कुछ सितारों ने बाद में अपने कमेंट्स डिलीट कर दिए, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में कुछ भी मिटता नहीं है. फैंस ने इन पोस्ट के स्क्रीनशॉट ले लिए जो आज भी मौजूद हैं.

इसे भी पढ़ें. Tamil Nadu CM Oath Ceremony: मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं… विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This

Exit mobile version