Tamil Nadu: PM मोदी ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में किया दर्शन-पूजन, लिया गजराज का आशीर्वाद

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न मंदिरों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज वह तमिलनाडु के त्रिची में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचे. इस मौके पर पीएम मोदी ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन पूजन किया.

पीएम मोदी को श्री रंगनाथस्वामी मंदिर के पीठासीन देवता की ओर से वस्त्र और अन्य सामग्रियां उपहार में सौंपी गईं. इसे अयोध्या के राम मंदिर ले जाया जाएगा.

बता दें, श्री रंगनाथस्वामी भगवान शिव के एक रूप हैं. मान्यता है कि इस मंदिर में शिवलिंग की स्थापना श्रीराम और माता सीता ने की थी. पुराणों और संगम युक के ग्रंथों में इस मंदिर का जिक्र है. यह मंदिर कावेरी और कोलिदम नदियों के बीच एक टापू पर स्थित है, जिसका विस्तार 150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में है. इस मंदिर का निर्माण चोल वंश शासकों ने कराया था.

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पीएम मोदी ने कंब रामायण का पाठ सुना. बता दें, इस महाकाव्य की रचना 9वीं सदी में महर्षि कंबन ने तमिल में की थी. इसमें रावण बध करके श्रीराम के लंका से अयोध्या लौटने का वर्णन है. कंब रामायण में 10,050 पद्य हैं और बालकाण्ड से युद्धकाण्ड तक 6 काण्डों का विस्तार इसमें मिलता है.

पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद रामेश्वरम पहुंचेगे. यहां वह श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. श्री रंगनाथस्वामी मंदिर अपनी स्थापत्य कला, भव्यता और अपने असंख्य प्रतिष्ठित गोपुरमों के लिए प्रसिद्ध है.

मंदिर में पूजे जाने वाले मुख्य देवता श्री रंगनाथ स्वामी हैं, जो भगवान विष्णु का लेटे हुए रूप हैं. वैष्णव धर्मग्रंथों में इस मंदिर में पूजी जाने वाली मूर्ति और अयोध्या के बीच संबंध का उल्लेख है.

Latest News

MLC Election: 4 राज्यों में सियासी हलचल तेज, यूपी में सपा के आरोपों के बीच मतदान से तय होगी नेताओं की किस्मत

MLC Election: देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों...

More Articles Like This

Exit mobile version