Bijapur: नेंड्रा के जंगल में मुठभेड़, दो महिला और एक पुरुष नक्सली ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bijapur: शनिवार की सुबह बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलम नेंड्रा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो महिला सहित एक पुरुष नक्सली को मार गिराया हैं. वहीं जवानों ने घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक के साथ ही अन्य सामान बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलम नेंड्रा के जंगल में मद्देड़ एरिया कमेटी डीव्हीसीएम विनोद कर्मा, आवापल्ली एलओएस राजू पुनेम, एसीएम विश्वनाथ, गुड्डू तेलम और अन्य 20 से 25 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की है. इस सूचना पर शुक्रवार को डीआरजी बीजापुर व कोबरा 210 की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

इस अभियान के दौरान शनिवार की सुबह 7.30 बजे के करीब बेलम गुट्टा के पहाड़ी में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो महिला नक्सली और एक पुरूष नक्सली को ढेर कर दिया.

हथियार, विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद
पुलिस के अनुसार, घटना स्थल से नक्सलियों के शव सहित हथियार, विस्फोटक प्रतिबंधित नक्सली संगठन की प्रचार-प्रसार की सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां व रोजमर्रा के सामान बरामद किए गए हैं. जवान क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे हैं.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version