तमिलनाडु में राजनीतिक भूचाल: AIADMK को एक और झटका, चौथे विधायक ने दिया इस्तीफा

Must Read

New Delhi: तमिलनाडु में राजनीतिक भूचाल आ गया है. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) विधायक एसाकी सुबाया ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष जेसी डी प्रभाकर से मुलाकात कर अपना त्याग पत्र सौंप दिया, जिससे पिछले दो दिनों में इस्तीफा देने वाले वह पार्टी के चौथे विधायक बन गए हैं. अंबासमुद्रम के विधायक ने सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा.

कुछ ही मिनटों में प्रस्तुत किया हस्तलिखित पत्र

अध्यक्ष ने नियमों के अनुरूप नहीं होने के कारण इसे स्वीकार नहीं किया. इसके बाद सुबाया ने टाइप किया हुआ पत्र तुरंत वापस ले लिया और कुछ ही मिनटों में हस्तलिखित पत्र प्रस्तुत किया जिसे प्रभाकर ने स्वीकार कर लिया. सुबाया उन बागी विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने राज्य के पूर्व मंत्रियों सी.वी षणमुगम और एस.पी. वेलुमणि का समर्थन किया था और 13 मई को विधानसभा में विश्वास मत परीक्षण के दौरान तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार के पक्ष में मतदान किया था.

इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद टीवीके में शामिल

अन्नाद्रमुक के विधायक मरगथम कुमारवेल, पी. सत्यभामा और एस. जयकुमार विधायक पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद सोमवार शाम को टीवीके में शामिल हो गए. आगामी उपचुनाव में पार्टी के ‘सीटी’ चिह्न पर चुनाव लड़ने के लिए इन तीनों को टीवीके का टिकट मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें. भारत में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट! DGCA ने जारी की नई गाइडलाइन, एयरपोर्ट्स पर सख्त स्क्रीनिंग भी शुरू

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This