Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में कांग्रेस ने किया TVK को समर्थन का ऐलान, DMK ने कह दी बड़ी बात

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu Politics: सियासी उठापटक के बीच तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. औपचारिक रूप से कांग्रेस ने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) और उसके प्रमुख विजय को समर्थन देने का ऐलान किया है. डीएमके ने इस फैसले को पीठ में छूरा घोंपने वाला करार दिया है. साथ ही कहा है कि अगर कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ती तो एक भी सीट नहीं जीत पाती.

कांग्रेस की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य की जनता ने टीवीके को बहुत स्पष्ट, मजबूत और भारी बहुमत दिया है. इसी को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधायक दल ने सरकार बनाने में टीवीके का समर्थन करने का फैसला किया है. TVK ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएमके और एआईएडीएमके जैसे पुराने दलों को कड़ी टक्कर दी है.

कांग्रेस ने कहा…

कांग्रेस ने कहा है कि उसका समर्थन तभी तक रहेगा, जब तक टीवीके किसी भी सांप्रदायिक ताकत को अपने गठबंधन में शामिल नहीं करेगी. पार्टी ने साफ किया कि गठबंधन संविधान में विश्वास रखने वाले दलों के साथ ही होगा.

कांग्रेस ने यह भी कहा कि यह गठबंधन सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगा, जिसमें पेरियार और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार शामिल हैं.

कांग्रेस ने दिया ये संकेत

कांग्रेस ने संकेत दिया है कि यह गठबंधन सिर्फ सरकार बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले लोकसभा, राज्यसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में भी जारी रहेगा. टीवीके फिलहाल 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटों के साथ सबसे आगे है और बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें कम है. ऐसे में वह कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर रही है. इस बीच तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बताया है कि वह विजय से मुलाकात कर सरकार गठन के दावे पर चर्चा करेंगे.

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This