जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्या, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur janta Darshan: गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से की समस्याएं सुनीं. जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से सीएम ने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि सरकार इलाज कराने में भरपूर मदद करेगी.

हर जरूरतमंद का बनवाए आयुष्मान कार्डः सीएम योगी

सीएम योगी ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े. बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में, महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री करीब 200 लोगों से मिले.

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री ने आए लोगों के प्रार्थना पत्र लेकर उसका अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया. इस अवसर पर सीएम योगी ने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है. सीएम ने अलग-अलग मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित और हस्तगत किया.

धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद होना चाहिए. जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. सीएम योगी ने उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा, साथ ही भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा.

जनता की हर पीड़ा का निवारण सुनिश्चित किया जाए

सीएम ने कहा कि अस्पताल का इस्टीमेट मिलते ही विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी. सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सुनिश्चित किया जाए. इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए.

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This