PM मोदी के विमान में आई तकनीकी खराबी, देवघर एयरपोर्ट पर रुका रहा प्लेन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Aircraft: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान को झारखंड के देवघर हवाई अड्डे पर ही रुकना पड़ा, जिससे उनकी दिल्ली वापसी में कुछ देरी हुई. बता दें कि पीएम मोदी आज झारखंड-बिहार सीमा से लगते जमुई के दौरे पर थे और उन्हें देवघर एयरपोर्ट से वापस दिल्ली लौटना था. लेकिन, ऐन वक्त पर उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उन्हें कुछ देर देवघर एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा.

राहुल गांधी और कल्पना के हेलीकॉप्टर रोके गए

इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी को देवघर हवाई अड्डे से वापस दिल्ली लौटना था, लेकिन, विमान तकनीकी दिक्कत की वजह से उड़ान नहीं भर पाया है. इधर, पीएम मोदी के दौरे को लेकर देवघर को नो फ्लाई जोन घोषित किए जाने की वजह से शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए झारखंड पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टरों की भी उड़ानें रोकी गई हैं.

Latest News

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों और खार्ग द्वीप को तबाह करने की दी धमकी,ईरानी तेल में भी दिखाई दिलचस्पी

Trump iran oil: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फिर ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी....

More Articles Like This

Exit mobile version