Jammu Kashmir: गुलमर्ग में आया भयानक एवलांच, एक विदेशी सैलानी की मौत; 1 लापता

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Avalanche in Gulmarg: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग से एक बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है. गुलमर्ग में बर्फीले तूफान का तांडव देखने को मिला है. इस तुफान के कारण एक विदेशी सैलानी की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य को बचा लिया गया. जो बचाए गए हैं उनको भी कुछ चोटें आईं हैं. इस घटना के बाद राहत और बचाव कार्य में लगी टीम ने बताया कि ये बर्फीला तूफान उस वक्त आया जब विदेशी सैलानी अफरवाट पीक पर स्थित खिलनमर्ग क्षेत्र में स्कीइंग कर रहे थे.

गुलमर्ग में भीषण एवलांच (बर्फीले तुफान) को लेकर अलर्ट पहले ही जारी किया गया था. एवलांच की चेतावनी जम्मू कश्मीर के 10 जिलों में जारी की गई थी. बावजूद इसके विदेशी सैलानी स्कीइंग के लिए पहुंच गए. वहीं, स्कीइंग के दौरान आये बर्फीले तूफान की चपेट में सभी आ गए.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सारे स्कीयर विदेशी थे जो स्थानीय लोगों को बताए बगैर स्कीइंग करने गए थे. जैसे ही इस एवलांच की जानकारी अधिकारियों को हुई तो राहत और बचाव कार्य में लग गए. राहत और बचाव कार्य टीमें मौके पर पहुंची और 3 विदेशी सैलानियों को बचा लिया गया है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि एक का अभी तक पता नहीं चल सका है. वहीं, एक विदेशी सैलानी की मौत हो गई है.

उल्लेखनीय है कि गुलमर्ग में खेलो इंडिया की शीतकालीन खेल भी चल रहे हैं. गुलमर्ग में आये इस एवलांच के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है. जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव के मुताबिक एवलांच खिलनमर्ग इलाके में हुआ है.

पहले ही जारी की गई थी एवलांच की चेतावनी

बता दें कि जम्मू कश्मीर प्रशासन की ओर से राज्य के दस जिलों पहले ही एवलांच की चेतावनी जारी की गई थी. राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कहा गया था कि गुलाम और अनंतनाग में हिमस्खलन होने की संभावना है. प्रशासन की एडवाइजरी के अनुसार आगामी 24 घंटे में भी गांदरबल, रामबन, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, पुंछ में 2 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर एवलांच आने की संभवाना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: Bhiwani: चाचा बना जल्लाद, की भतीजे की हत्या, शव को खेत में दफनाया

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This