UP News: सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, लौट रहे थे परीक्षा देकर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के कासगंज से दुखद खबर आ रही है. यहां सड़क हादसे में जहां दो भाइयों की मौत हो गई, वहीं तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे थे दोनों भाई
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर भैंसरासी निवासी सगे भाई सचिन और राजन दसवीं की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट थे. इसी दौरान सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर इंटर कॉलेज के पास सामने से आए वाहन से बाइक की टक्कर हो गई. इस हादसे में भैंसरासी निवासी सगे भाइयों सचिन और राजन की मौत हो गई. जबकि जबकि कलानी निवासी सुमंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

तीसरे छात्र की हालत गंभीर
दुर्घटना के मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल छात्र को अस्पताल भेजवाया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी होते ही मृतक और घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए. शवों पर नजर पड़ते ही वह चीख-पुकार करने लगे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This