‘यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है ये दिन’ गुड फ्राइडे पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Good Friday 2026: ‘गुड फ्राइडे’ के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने देशवासियों को संदेश देते हुए यीशु मसीह के बलिदान को याद किया.

उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गुड फ्राइडे के इस पवित्र अवसर पर, हम यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हैं और उनके प्रेम, करुणा और क्षमा के शाश्वत संदेश पर चिंतन करते हैं. उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें विनम्रता, निस्वार्थता और नेकी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं. कामना है कि यह दिन सत्य को बनाए रखने, दयालुता फैलाने और समाज में सद्भाव बढ़ाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे.”

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं Good Friday 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गुड फ्राइडे हमें यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है. कामना है कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और मजबूत करे व भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करें.”

ओम बिरला ने ईसा मसीह को किया याद

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को याद किया. उन्होंने लिखा, “गुड फ्राइडे के इस पवित्र दिन पर, हम ईसा मसीह के उस सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने मानवता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. कामना है कि यह दिन हमें दयालुता अपनाने, हमारे विश्वास को मजबूत करने और चारों ओर सद्भाव फैलाने के लिए प्रेरित करे.”

तरनजीत सिंह संधू ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुड फ्राइडे के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि ईसा मसीह की ओर से किए गए इस सर्वोच्च बलिदान का दिन शांति, सद्भाव और सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करे और एक अधिक दयालु और समावेशी दुनिया बनाने में हमारा मार्गदर्शन करे. उन्होंने कामना की कि हम ईसा मसीह के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हों, समाज की भलाई के लिए काम करें और अपने साथी मनुष्यों को हमेशा अपने विचारों और प्रार्थनाओं में शामिल रखें.

ये भी पढ़ें- Mahavir Jayanti 2026: दिल्ली विधानसभा में मनाई गई भगवान महावीर की 2625वीं जयंती, CM रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गज हुए शामिल

Latest News

भारत में बढ़ सकते हैं चीनी के दाम! गन्ने की कमजोर पैदावार के चलते सामान्य से पहले बंद हुईं चीनी मिलें

New Delhi: देश में चीनी के दाम बढ़ सकते हैं. गन्ने की कमजोर पैदावार के चलते चीनी मिलें इस...

More Articles Like This

Exit mobile version