पुलिस ने साड़ियों के ढेर में छीपे TMC नेता को पकड़ा, कट-मनी लेने का आरोप में हुई गिरफ्तारी तो मचा बवाल!

Must Read

Kolkata: पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती कथित तौर पर साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे हुए पाए गए. ब्रह्मानंद का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल हुए एक पुराने घटनाक्रम के दोबारा सुर्खियों में आने के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

भ्रष्टाचार और हिंसा से जुड़े मामलों में जांच

ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के खिलाफ भ्रष्टाचार और विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों में जांच चल रही थी. उनपर कट-मनी लेने का आरोप है. जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वह अपने घर में मौजूद हैं, जिसके बाद पुलिस की एक टीम उनके आवास पर पहुंची. गिरफ्तारी से बचने के लिए चक्रवर्ती ने घर के भीतर कपड़ों और साड़ियों के बड़े ढेर के नीचे छिपने की कोशिश की.

घर के विभिन्न कमरों की तलाशी

पुलिस अधिकारियों ने घर के विभिन्न कमरों की तलाशी ली और आखिरकार उन्हें साड़ियों की ढेर के बीच छिपा हुआ पाया. इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया. इस पूरी कार्रवाई से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिससे यह मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया. इस घटना को लेकर टीएमसी पर हमला बोला और आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे नेता जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रहे हैं.

जांच एजेंसियों की कार्रवाई से बचने के लिए प्रयास

आलोचकों का कहना है कि यह घटना दर्शाती है कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई से बचने के लिए किस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. यह मामला ऐसे समय फिर चर्चा में आया है जब पश्चिम बंगाल में तथाकथित ‘कट-मनी’ को लेकर राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ब्रह्मानंद चक्रवर्ती से जुड़ा यह मामला पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, राजनीतिक जवाबदेही और चुनाव बाद के तनाव जैसे मुद्दों को एक बार फिर केंद्र में ले आया है.

इसे भी पढ़ें. दार्जिलिंग: तीस्ता नदी में गिरी कार, सात साल की मासूम सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत

Latest News

US से तनाव के बीच ईरान का मददगार बना भारत, पिछले 6 महीने से कोच्चि में सुरक्षित है ईरानी नेवी का IRIS लवन शिप

New Delhi: भारत और ईरान की दोस्‍ती की बात सामने आई है. ईरानी नेवी का शिप IRIS लवन पिछले...

More Articles Like This