TMC सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal politics: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और टॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस फैसले से पश्चिम बंगाल की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. राज्यसभा से इस्तीफा देने के तुरंत बाद कोयल मल्लिक ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की.

कोयल मल्लिक और...- India TV Hindi

हालांकि, इस मुलाकात का आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मालूम हो कि इससे पहले भी टीएमसी के राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफे दिए थे, जिसके बाद कोयल मल्लिक के इस्तीफे की चर्चा शुरू हो गई थी.

संसद के एक भी सत्र में नहीं हुईं शामिल 

मालूम हो कि कोयल मल्लिक उर्फ रुक्मिणी मल्लिक राज्यसभा सदस्य बनने के बाद संसद के एक भी सत्र में शामिल नहीं हुईं. कोयल मल्लिक को 27 फरवरी 2026 को तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल से 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था. इसके बाद 16 मार्च 2026 को हुए चुनाव में वह निर्वाचित हुईं और 6 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सदस्य के रूप में उन्होंने शपथ ली थी. टॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री के रूप में पहचान रखने वाली कोयल मल्लिक के राजनीति में आने को टीएमसी का बड़ा दांव माना गया था, लेकिन राज्यसभा में सक्रिय भूमिका निभाने से पहले ही उनके इस्तीफे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This