जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, नाबालिग सहित 4 की मौत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में गुरुवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में गुरुवार को  एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए।

चालक ने खोया नियंत्रण

अधिकारियों हादसे की वजह बताते हुए ने कहा, माहोर के गंजोटे इलाके में चालक ने एसयूवी कार से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद वाहन सड़क से फिसलकर पहाड़ी की ओर लुढ़क गया और गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रियासी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां तीन घायलों में से एक की और मौत हो गई।

मृतकों में ये लोग हैं शामिल 

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मंजूर अहमद (शिक्षक), उनकी 10 वर्षीय बेटी उल्फत जान, 42 वर्षीय गुलाम मोहिउद्दीन और उनके 28 वर्षीय बेटे बशीर अहमद के रूप में हुई है। सभी माहौर तहसील के निवासी हैं।
Latest News

बांग्लादेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कब? यूनुस के प्रेस सचिव ने किया खुलासा

Bangladesh Election: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा है...

More Articles Like This

Exit mobile version