रेलवे ने रद्द कीं 14 बड़ी ट्रेनें, अलग-अलग राज्यों के यात्रियों को करना पड़ सकता है दिक्कतों का सामना

New Delhi: अप्रैल माह में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की यह अपडेट काफी अहम है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर–रायपुर रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है. इस फैसले से अलग-अलग राज्यों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

14 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय

रेलवे ने 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर कुल 14 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. प्रमुख ट्रेनों में शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, कोरबा–अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और विशाखापत्तनम–हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस शामिल हैं.

बड़े स्तर पर मरम्मत और विकास कार्य

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस रूट पर बड़े स्तर पर मरम्मत और विकास कार्य किए जा रहे हैं. गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की मरम्मत और ट्रैक सुधार का काम जारी है, जिसके कारण मुख्य लाइन को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा है. इसके अलावा झारसुगुड़ा सेक्शन में नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है और अकलतरा स्टेशन पर यार्ड के आधुनिकीकरण का काम भी चल रहा है. इन सभी कार्यों की वजह से ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है.

कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द

इस फैसले का असर केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा. महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों के यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है, क्योंकि इन राज्यों को जोड़ने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द की गई हैं.

रद्द की गई ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर 12807 – विशाखापत्तनम से हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों पर रद्द)

ट्रेन नंबर 12410 – हज़रत निजामुद्दीन से रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों पर रद्द)

ट्रेन नंबर 18237 – कोरबा से अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द)

ट्रेन नंबर 12101 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शालीमार एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में रद्द)

ट्रेन नंबर 12102 – शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में रद्द)

ट्रेन नंबर 12808 – हज़रत निजामुद्दीन से विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों पर रद्द)

ट्रेन नंबर 18030 – शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द)

ट्रेन नंबर 12409 – रायगढ़ से हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों पर रद्द)

ट्रेन नंबर 18238 – अमृतसर से बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द)

ट्रेन नंबर 18029 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शालीमार एक्सप्रेस (6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द)

इसे भी पढ़ें. 1 April 2026 Rule Changes: आज से बदल गए ये 8 बड़े नियम, सैलरी, टैक्स, गैस और रेलवे तक पड़ेगा असर

Latest News

इन्फ्लुएंसर ‘कमल भाभी’ हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमृतपाल UAE में गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब लेकर पहुंची पुलिस

Bathinda: चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ‘कमल भाभी’ हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को संयुक्त...

More Articles Like This

Exit mobile version