UP By Election: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP By Election 2024: यूपी की सभी नौ सीटों पर होने वाले उप-चुनाव में इंडिया गठबंधन की तरफ से सपा ने अपने प्रत्याशियों को उतारने का ऐलान कर दिया है. वहीं, कांग्रेस ने यूपी में एक भी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा है, इसको लेकर यूपी में सियासत गरमा गई है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम (Pramod Krishnam) ने समाजवादी पार्टी के इस फैसले पर कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा, कांग्रेस को अपना दफ्तर और झंडा भी सपा को दे देना चाहिए. सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “कांग्रेस को अपना ‘दफ्तर’ और ‘झंडा’ भी ‘सपा’ को सौंप देना चाहिए.”

चर्चा में सीट शेयरिंग का मुद्दा

बता दें, यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग का मुद्दा काफी चर्चा में रहा. कांग्रेस जहां प्रदेश में चार से पांच सीटें मांग रही थी, जबकि सपा, कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें देने को तैयार थी. वहीं, अब सपा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version