यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एक और बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार; जानिए अब तक का अपडेट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Police Bharti Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पेपर लीक मामले में एसओजी सर्विलांस सेल, एसटीएफ यूनिट गोरखपुर और इटावा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से अभ्यर्थियों की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, ब्लैंक चेक, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. इस मामले में यूपी के बलिया से नीरज यादव को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

जानकारी दें कि पुलिस पेपर लीक मामले में आरोपी नीरज यादव को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोपी बलिया का निवासी है. वह पहले मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था. बाद में उसने नौकरी छोड़ दी. बताया गया कि उसे ही मथुरा के एक शख्स ने आंसर की भेजी थी. एसटीएफ इस मामले की जांच कर रही है.

पेपर लीक की शिकायतों के बाद सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया था और पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश जारी किया था.

इस मामले पर क्या बोले थे सीएम योगी

जानकारी दें कि इस पेपर लीक मामले में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में कहा था कि अभ्यर्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. उन्होंने आदेशित करते हुए कहा था कि अगले 6 महीने में फिर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कराई जाए. उन्होंने कहा था कि हम लोगों ने पहले दिन से ही संकल्प लिया था कि नियुक्ति की प्रक्रिया अगर ईमानदारी पूर्वक आगे नहीं बढ़ पा रही है तो यह युवाओं के साथ खिलवाड़ है.

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This