भारतीय चुनावी सिस्टम के फैन हुए ट्रंप, बोले- अमेरिका को भारत से सीखना चाहिए

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से भारतीय चुनावी सिस्टम की प्रशंसा की है. उन्होंने अमेरिका में वोटिंग के नियम कड़े करने और ’SAVE अमेरिका एक्ट’ लागू करने की माँग करते हुए इंडिया के चुनावी सिस्टम की तारीफ़ की है. इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का भी जिक्र किया है.

Donald Trump ने की चुनावी सिस्टम की तारीफ़

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, ”इस महीने की शुरुआत में, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा. “बिना वैध फोटो आईडी के अमेरिका में चुनाव कैसे हो सकते हैं. भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ वोटर थे! 1% से भी कम लोगों ने डाक से वोट दिया और हर वोटर के पास एक वैलिड फोटो पहचान पत्र होना जरूरी था. हमें अभी ‘द सेव अमेरिका एक्ट’ पास करने की जरूरत है.”

अमेरिकी राजदूत गोर ने किया समर्थन

ट्रंप के इस बयान का भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सपोर्ट किया है. सर्जियो गोर ने कहा, भारत की चुनाव प्रणाली का जिक्र करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति “बिल्कुल सही” थे. उन्होंने भारत के पिछले चुनाव में 646 मिलियन वोटर्स का जिक्र करते हुए कहा कि हर वोटर्स के पास ID होना जरूरी था. अमेरिकी राजदूत ने कांग्रेस से ‘SAVE अमेरिका एक्ट’ पास करने की माँग की है.

ये भी पढ़ें- ‘हमें बेरहमी से मार रहा पाकिस्तान’… बलूचों ने ट्रंप-शी से लगाई मदद की गुहार, सैन्य मदद रोकने की मांग

Latest News

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 414 अंक उछला

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ....

More Articles Like This

Exit mobile version