UP के हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई मलबे में फंसे

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. भारी आंधी तूफान के कारण यहां एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढह गया. इस हादसे में 6 मजदूरों की दबकर मौत हो गई. वहीं, कई अन्य लोग मलबे में दबे हुए हैं. फिलहाल पुलिस बल और स्थानीय निवासी बचाव अभियान चला रहे हैं.

ASP अरविंद कुमार वर्मा ने दी जानकारी

हमीरपुर जिले के ASP अरविंद कुमार वर्मा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया, “28 और 29 मई को रात के करीब 2 बजे ये सूचना मिली कि थाना लालपुर क्षेत्र के मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बन रहे पुल का स्लैब गिर गया है, जिसके नीचे कई मजदूर दब गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और हम सभी घटनास्थल पर पहुंच गए. 3 लोग खंभे पर फंसे हुए हैं. जिन्हें बचाने का प्रयास जारी है. वहीं, 6 मजूदरों के मलबे में दबे होने की आशंका है. स्लैब हटाकर उन्हें बाहर निकाला जाएगा.”

पुल के नीचे कई मजदूर सो रहे थे Hamirpur Bridge Collapse

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढह गया. हादसे के दौरान पुल के नीचे कई मजदूर सो रहे थे. जिनकी दबने से मौत हो गई. बताया जा रहा कि इस ब्रिज का निर्माण राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के प्रयासों से कराया जा रहा था.

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं

फिलहाल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं, हादसे के कारणों की जांच के लिए तकनीकी टीम को बुलाया गया है, ताकि ये पता लग सके कि पुल ढहने का कारण क्या था. घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- ‘भारत में इजरायल के प्रति जबरदस्त प्यार’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान

Latest News

महाभारत के संवादों से लेकर उपन्यासों तक, राही भारतीय संवेदना के स्वर हैं: हरीश भिमानी

गाजीपुर: आधुनिक भारतीय साहित्य और सिनेमा के शिखर पुरुष डॉ. राही मासूम रज़ा की जन्मशती के अवसर पर माटी...

More Articles Like This