Uttarakhand: यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, विधानसभा में पास हुआ बिल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UCC In Uttarakhand: उत्तराखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. दरअसल, उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल पास हो गया है. उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है, जिसने यूसीसी बिल को पास किया है. कल यानी 6 फरवरी को राज्य के विधानसभा में बिल को पेश किया. विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सीएम धामी ने यूसीसी बिल को रखा. बता दें कि यूसीसी बिल विधानसभा में ध्वनि मत से पास हो गया है.

बता दें कि बिल पर बनी ड्राफ्ट कमेटी ने इस बिल पर बनी रिपोर्ट को 2 फरवरी को सीएम को सौंप दिया था. इसके बाद 4 फरवरी को उत्तराखंड की कैबिनेट से इस बिल को मजूरी मिल गई थी. 6 फरवरी को इस बिल को विधानसभा की पटल पर पेश किया गया. इस दौरान सीएम धामी ने कहा था कि बहुत जल्द ही प्रतीक्षा समाप्त होने वाली है.

देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता पर कोई बिल पेश किया है. यूसीसी पर बना बिल विधानसभा से ध्वनि मत से पास हो गया है. देश का पहला राज्य है उत्तराखंड जहां पर अब यूसीसी कानून बनेगा. देवभूमि देश का पहला राज्य है, जहां आजादी के बाद यूसीसी लागू किया जा रहा है. बता दें कि उस बिल को लेकर उत्तराखंड के कई मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया है. उनका कहना है कि यह बिल कई मान्यताओं को सामप्त कर सकता है.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version