उत्तराखंडः बीमार मां से मिलने उत्तराखंड पहुंचे CM योगी, अस्पताल में भर्ती है मां

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

डोईवालाः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80 वर्ष) पिछले कुछ दिनों से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती हैं. मां से मिलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं.

जहां से सीएम हिमालयन अस्पताल पहुंचे. रविवार की दोपहर 12:45 पर सीएम योगी आदित्यनाथ का राजकीय चार्टर विमान देहरादून एयरपोर्ट पहुंचा. जहां से सड़क मार्ग से वह हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे. योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस का पुख्ता इंतजाम देखने को मिल रहा है. अस्पताल के चारों तरफ पुलिस बल तैनाती की गई है.

प्रशासन की तरफ से सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम गोपनीय रखा गया था, लेकिन प्रशासन स्तर से सभी तरह की तैयारीयों को पुख्ता किया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ की मां 8 अक्टूबर से हिमालयन अस्पताल में भर्ती है.

सीएम का बदरीनाथ धाम जाने का भी कार्यक्रम
उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिनसे मिलने के लिए आज दोपहर सीएम योगी आदित्यनाथ जौली ग्रांट पहुंचे हैं. जहां से वह अस्‍पताल के लिए रवाना हुए.। बताया जा रहा है कि सीएम योगी का बदरीनाथ जाने का भी कार्यक्रम है.

Latest News

एप्पल, गूगल, मेटा, अमेजन जैसी कंपनियों से लिया टैक्स तो देना होगा 100 फीसदी टैरिफ, ट्रंप ने यूरोपीय देशों को दी चेतावनी

Trump tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यूरोपीय देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी...

More Articles Like This

Exit mobile version