उड़ान के बाद कुछ देर तक हवा में लटका रहा सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा- तफरी

Must Read

Patna: बिहार के वैशाली जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद ही हवा में लटक गया. इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. करीब लगभग पांच से दस मिनट तक सीएम का हेलीकॉप्टर हवा में लटका रहा. जब हेलीकॉप्टर धीरे-धीरे नीचे आने लगा तब नीचे मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए. अक्षयवट राय स्टेडियम में तैनात सुरक्षाकर्मी भी लोगों को मैदान से हटाने लगे. हालांकि कुछ देर हवा में रहने और नीचे आने के बाद फिर हैलीकॉप्टर आगे बढ़ा.

शायद कोई तकनीकी खराबी हुई

आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर में शायद कोई तकनीकी खराबी हुई थी. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन, जिस तरीके से हेलीकॉप्टर हवा में झूलता रहा उसे देख कर हर कोई डर गया था. यहां तक कि स्टेडियम में मौजूद पत्रकार भी भागने लगे थे. किस कारण हेलीकॉप्टर इतनी देर हवा में रहा और क्या खराबी आई थी, इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है. वहीं, संतुलन बनाने के बाद हेलीकॉप्टर पटना के लिए रवाना हो गया.

CM बनने के बाद पहली बार हाजीपुर पहुंचे

इससे पहले सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार हाजीपुर पहुंचे, जहां अक्षयवट राय स्टेडियम में एनडीए विधायको और नेताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया. सीएम सम्राट चौधरी इसके बाद जिला निबंधन कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने कई योजनाओं की सौगात जिलेवासियों को दी साथ ही निबंधन कार्यालय से सम्बंधित कई योजनाओं की शुरुआत की.

80 वर्ष के नागरिकों को होम रजिस्ट्रेशन की सुविधा

सबका सम्मान जीवन आसान अभियान के तहत सीएम ने 80 वर्ष के नागरिकों को होम रजिस्ट्रेशन की सुविधा,पेपरलेस निबंधन के अलावा सीओ द्वारा निबंधन से पूर्व जानकारी के साथ ही GIS तकनीक से स्थल का निरीक्षण करने जैसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की. हालांकि सुबह से ही मौसम खराब है और बारिश हो रही है लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचे.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीएम के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल के साथ ही पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गया और चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा बल के साथ पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया था. आज से पेपरलेस रजिस्ट्री होगी, जिससे लोगों का दस्तावेज डिजिटली सुरक्षित रहेगा. साथ ही 80 वर्ष के वृद्ध को जमीन रजिस्ट्री के लिए अब निबंधन कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी. अब निबंधन कार्यालय के कर्मी ही जमीन रजिस्ट्री करने वाले वृद्ध के घर पहुंचेंगे.

इसे भी पढ़ें. Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ी आस्था, आठ दिनों में आंकड़ा 2 लाख के पार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This