घाटी की पहली पसंद बनी वंदे भारत: अगले एक महीने के लिए सभी सीटें फुल, कश्मीर जाने वालों को…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगर: वंदे भारत ट्रेन घाटी की पहली पसंद बन गई है. यदि आप वंदेभारत से कश्मीर घूमने का मन बना रहे हैं तो अगले एक महीने तक आपको ये मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि 22 जुलाई तक सभी सीटें बुक हैं. ऐसे में ट्रेन में बैठकर चिनाब आर्च पुल का दीदार करने के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा. वहीं लोगों के क्रेज को देखते हुए रेलवे जल्द ही कोच की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है.

इब ट्रेन से कश्मीर जाने का सपना पूरा हो गया है. जिस आन-बान और शान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को रवाना किया और रेलवे ने जिस खूबसूरती के साथ पुल को तैयार किया है, उसे देखने के लिए लोग उमड़ पड़े हैं. शत-प्रतिशत सीटें फुल होने की वजह से लोगों को इंतजार करना पड़ेगा.

22 जुलाई तक श्रीनगर से कटड़ा के लिए जगह नहीं
श्रीनगर से कट़ड़ा जाने वाली ट्रेन में 30 जून तक जगह नहीं है. जुलाई में तीन और चार तारीख को छोड़ दें तो 22 जुलाई तक सीटें फुल हैं. कटड़ा से श्रीनगर के लिए 17 जुलाई तक मौका नहीं है. इसी तरह से कटड़ा से श्रीनगर जाने वाली ट्रेन में 17 जुलाई तक सभी सीटें बुक हैं. यहां भी एक माह तक बुकिंग की कोई गुंजाइश नहीं है.
सात दिन, 24 फेरे और 13440 यात्रीकटड़ा-श्रीनगर और श्रीनगर कटड़ा के बीच दो जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं. सप्ताह में दो दिन दो फेरे और पांच दिन दोनों जोड़ी ट्रेनों के चार-चार फेरे लगेंगे. बीते सात दिनों में ट्रेन ने कुल 24 फेरे लगाए हैं. 560 सीटों के हिसाब से 13440 यात्रियों ने सफर किया है.

रेलवे कर रहा आठ से 16 कोच करने पर विचार
रेलवे के एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक, लोगों में ट्रेन से सफर को लेकर जिस तरह का क्रेज दिखाई दे रहा है, वह अद्भुत है. ज्यादा से ज्यादा लोगों को सफर कराया जा सके, इसलिए रेलवे कोच की संख्या आठ से बढ़ाकर 16 करने पर विचार कर रहा है.

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This

Exit mobile version