हैदराबाद के आर्मी बेस से AK-47 और इंसास राइफल चोरी, मद्रास रेजीमेंट में मचा हड़कंप, मामला दर्ज कर जांच शुरू

Hyderabad: हैदराबाद स्थित आर्मी बेस से हथियारों की चोरी का मामला सामने आया है. मद्रास रेजीमेंट में हुई चोरी की घटना से हड़कंप मचा हुआ है. सैन्‍य ठिकाने से 11 हथियार चोरी हुए हैं, जिनमें AK-47 राइफल भी शामिल हैं. सिकंदराबाद कैंटोनमेंट के हाई-सिक्योरिटी मिलिट्री एरिया से 11 हथियार चोरी हो गए हैं. चोरी हुए हथियारों में AK-47 राइफल और पिस्टल समेत कई अत्याधुनिक हथियार शामिल बताए जा रहे हैं.

अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज

घटना रविवार रात की बताई जा रही है. सेना की शिकायत के आधार पर बोल्लाराम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि 4 AK-47 और 1 इंसास राइफल की भी चोरी की गई है. सेना के अधिकारियों को जब कुछ अत्याधुनिक हथियारों के गायब होने की जानकारी मिली तो पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया. इसके बाद सेना ने तत्काल जांच शुरू की.

मलकाजगिरी पुलिस भी जांच में शामिल

मामले की गंभीरता को देखते हुए मलकाजगिरी पुलिस भी जांच में शामिल है. सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र से हथियारों के बाहर निकल जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं.  जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका की आशंका सामने आई है. इस विंग से जुड़े सेना के जवानों के अलावा कुछ सिविल यूनिट के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भी आवाजाही होती है. पुलिस और सेना ऐसे सभी लोगों से पूछताछ कर रही है, जिन्हें इस क्षेत्र तक पहुंच हासिल थी.

घटना के समय कम संख्या में मौजूद थे सुरक्षाकर्मी 

बताया गया है कि आमतौर पर इस हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र की सुरक्षा सशस्त्र जवानों द्वारा अलग-अलग शिफ्ट में की जाती है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय इलाके में अपेक्षाकृत कम संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. हालांकि, सुरक्षा घेरे के बीच से हथियारों को बाहर कैसे ले जाया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. सेना और मलकाजगिरी पुलिस ने चोरी हुए हथियारों की तलाश के साथ-साथ यह पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. SCO Summit: SCO समिट में PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई बात, Video

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version