जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Srinagar Vande Bharat: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी और पर्यटन के क्षेत्र में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन पहले केवल श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चलती थी, जिसे अब यात्रियों की मांग को देखते हुए जम्मू तवी स्टेशन तक बढ़ा दिया गया है.

उद्घाटन समारोह के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे. ट्रेन को रवाना करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि यह केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एक मजबूत सेतु है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप भारतीय रेलवे दुर्गम पहाड़ियों को चीरते हुए कश्मीर की वादियों तक आधुनिक रेल सुविधा पहुंचाने में सफल रही है.

जम्मू-श्रीनगर वंदे...- India TV Hindi

अब पांच घंटे में पूरा होगा सफर

इस विस्तार के बाद अब जम्मू से श्रीनगर के बीच का सफर बेहद आसान और तेज हो गया है. सड़क मार्ग से जहां जम्मू से श्रीनगर पहुंचने में 10 से 12 घंटे का समय लगता था, वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस इस दूरी को मात्र 5 घंटे में तय करेगी. यह ट्रेन करीब 267 किलोमीटर का सफर तय करेगी, जिससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय आरामदायक यात्रा का एक्सपीरिएंस भी मिलेगा.

जाने ट्रेन की खासियत

इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के सर्द मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. पहले इस मार्ग पर 8 कोच वाली ट्रेन चलती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 कोच का कर दिया गया है, जिससे अधिक यात्री सफर कर सकेंगे. ट्रेन में कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली और 180 डिग्री घूमने वाली कुर्सियां लगी हैं.

इस ट्रेन के शुरू होने से जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को जबरदस्त गति मिलने की उम्मीद है. अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटक सीधे जम्मू रेलवे स्टेशन पर उतरकर वंदे भारत के जरिए श्रीनगर की वादियों तक पहुंच सकेंगे. नियमित यात्रियों के लिए इस ट्रेन की सेवाएं 2 मई से शुरू होंगी और यह सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालित होगी.

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This