‘लड़कियों को डराकर नाम वापस करवाए, लड़ाई जारी रखेंगे’, बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का बयान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है. बता दें कि वो साल 2023 से इन आरोपों का सामना कर रहे थे. वो आज फैसला सुनने के लिए ख़ुद कोर्ट में मौजूद थे. फैसले के पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सिर्फ कोर्ट का फैसला सुनने आया हूं. मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है.

विनेश फोगाट का फूटा गुस्सा

बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का बयान सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी. सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं, लेकिन कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहीं. हमें इस बात का बहुत दुख है कि कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में दोषी नहीं माना.’

पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे Brij Bhushan Sharan Singh

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने आगे लिखा, ‘महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दे दिया है और यह जल्द से जल्द की जाएगी. हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.’

बरी होने के बाद क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?

कोर्ट के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जिस दिन मुझ पर आरोप लगे थे, उस दिन ही मैंने कहा था कि अगर मुझ पर लगे आरोप साबित होते हैं तो मैं खुशी-खुशी फांसी लगा लूंगा. उन्होंने कहा, ‘ये मेरे लिए बहुत बड़ी राहत है. ये उन लोगों के लिए भी बहुत बड़ी राहत है, जिनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जाते हैं. ये ऐसा आरोप है कि जब किसी व्यक्ति के ऊपर लगता है तो परिवार वाले साथ छोड़ देते हैं और वो आदमी टूट जाता है. कुछ लोग तो आत्महत्या कर लेते हैं. मेरे केस से उन सभी को बल मिलेगा, जिनके ऊपर गलत इल्जाम लगाए जाते हैं. मेरा केस एक उदाहरण बनेगा, क्योंकि मेरे ऊपर आरोप सामान्य लोगों ने नहीं लगाए थे.’

इसमें विपक्ष की बहुत बड़ी पार्टियां शामिल थीं

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा, ‘मुझ पर आरोप लगाने वाले ओलंपिक मेडलिस्ट थे. इन लोगों ने आरोप लगाए थे. इसमें बहुत बड़े लोग शामिल थे. इसमें विपक्ष की बहुत बड़ी पार्टियां शामिल थीं. इसे लेकर देश में ही नहीं, बल्कि देश के बाहर भी प्रदर्शन हुआ था. मुझे उम्मीद है कि जिनके ऊपर गलत चार्ज लगाया गया है, उन्हें इस केस से बल मिलेगा. मैंने खुद को कभी अपराधी माना ही नहीं.’

ये भी पढ़ें- डॉ. दिनेश शर्मा का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव आते ही राम मंदिर और सनातन को बदनाम करने की साजिश

Latest News

सावन में केवल सोमवार व्रत ही नहीं, ये 6 व्रत भी होते हैं अति-दुर्लभ, जानें इनका धार्मिक महत्व

Sawan Ke Mahatvapurna Vrat: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की उपासना का सर्वोत्तम समय माना जाता है. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version