Weather Update: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, बिहार में बरसेंगे बदरा

Must Read

Aaj Ka Mausam: देश में मानसून सक्रिय है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. कई शहरों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित है. हालांकि, देश में बारिश का दौर अभी समाप्त नहीं होने वाला है. मौसम विभाग के ताजा जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के 10 राज्यों में भारी से भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
हाल ही में जारी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 से 13 अगस्त तक उत्तराखंड, 10 से 13 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब हरियाणा, और 13 से 14 अगस्त तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. उधर उत्तर पश्चिम के कुछ राज्यों में आगामी एक हफ्ते तक बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जाएगी.

दिल्ली में आगामी दो दिनों तक बरसेंगे बदरा
देश की राजधानी दिल्ली में लोग उमस भरी गर्मीं से परेशान हैं. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 10 से 12 अगस्त तक दिल्ली के एनसीआर के हिस्सों में बारिश की संभावना है. बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.6 रहा. बावजूद इसके लोगों को उमस भारी गर्मी का एहसास हुआ. बारिश होने के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें-

UP News: यूपी के इस गांव में शादी कटवा बनी मक्खियां, मुर्गी के चक्कर में शहनाई हुई सपना

Latest News

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेंगे भुवनेश्वर कुमार, T20 सीरीज पहले सेंटनर ने तेज गेंदबाज को बताया ‘चुनौती’

Christchurch: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है. पहला टी20...

More Articles Like This