Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है. गुरुवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है. वहीं, मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल….

दिल्ली एनसीआर के मौसम का हाल

अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर के मौसम की तो यहां शुक्रवार को रिकॉर्ड 228.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. जो मात्रा जून के औसत 74.1mm से तीन गुना अधिक है. दिल्ली में 1936 के बाद से इस महीने के लिए सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई. शुक्रवार को दिल्ली में हुई रिकॉर्ड बारिश के चलते पूरे दिन लोग जल भराव से जूझते नजर आए. जिसके चलते जगह-जगह यातायात बाधित रहा और कई वाहन भी खराब हुए. फिलहाल आईएमडी 29 जून और 30 जून को दिल्ली में ‘बहुत भारी बारिश’ का भी अनुमान जताया है.

देशभर के मौसम का हाल

अगर बात करें देशभर के मौसम की तो अधिकांश राज्यों में बारिश के चलते मौसम सुहाना हुआ है. मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा 22 अन्य राज्यों में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ गुजरात और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में अलर्ट जारी

ज्ञात हो कि इस साल मानसून समय से पहले दक्षिण भारतीय राज्यों और पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया. वहीं, अब पूरे देश में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, गोवा, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, असम, मेघालय, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में इन जगहों पर बारिश होने की पूरी संभावना है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version