मानसून इस दिन दिल्ली में देगा दस्तक, जानिए क्या है आईएमडी का ताजा पूर्वानुमान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: मंगलवार को मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में इसके पूरे उत्तर भारत में छाने की पूरी संभावना है. अपने ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि 11 जून को ही मानसून दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों मे पहुंच गया था. हालांकि, बाद में वहां कई दिनों तक ठहरा और अब आगे बढ़ चुका है.

दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले 3 से 4 दिनों के भीतर ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख -गिलगित-बाल्टिस्तान -मुजफ्फराबाद, पंजाब के उत्तरी हिस्से और हरियाणा के उत्तरी हिस्से के साथ ही दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है और झमाझम बारिश हो सकती है.बारिश होने के साथ ही तापमान में कमी देखने को मिलेगी और भीषण गर्मी से राहत भी मिलेगी.

मौसम विभाग का बुलेटिन जानिए

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो मानसून गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों और महाराष्ट्र राज्य के कुछ हिस्सों में आ गया है और यहां से आगे बढ़ रहा है. 30 जून से पहले ही मानसून उत्तर भारत के कई इलाकों में छा जाएगा.

बता दें कि आम तौर पर दक्षिण-पश्चिमी मानसून 15 जून को गुजरात में प्रवेश करता है और 20 जून तक अहमदाबाद तथा सौराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों सहित राज्य के अन्य भागों में आगे बढ़ता है.

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने मंगलवार रात और बुधवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है और इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: इमरजेंसी के बहाने अमित शाह का कांग्रेस पर जोरदार प्रहार, कहा- कांग्रेस को सत्ता के अलावा कुछ प्रिय नहीं

Latest News

Karwa Chauth: ये महिलाएं भूलकर भी न रखें करवा चौथ का निर्जला उपवास, बढ़ सकती है परेशानी

Karwa Chauth Vrat Rules 2026: इस साल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा, हर वर्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version