Weather Update: महाराष्ट्र, गुजरात में अभी नहीं थमेगी आफत की बारिश, MP में ऑरेज अलर्ट

Weather Update: देश के कुछ राज्यों में बारिश के चलते बाढ़ का सितम जारी है. कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ गया है. ऐसे में एक बार फिर से आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की माने तो आगामी चार दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस बारिश के कारण हिमाचल के साथ पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन भी देखने मिल सकता है.

यह भी पढ़ें-

कहां होगी बारिश
ताजा जारी अनुमान के अनुसार 24 जुलाई और 25 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 26 जुलाई तक हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना है. दिल्ली एनसीआर को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अभी इन क्षेत्रों में बारिश नहीं होगी. राजधानी में यमुना का जलस्तर पहले ही खतरे के निशान को पार कर चुका है.

इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट
आगामी 4 से 5 दिनों के लिए आईएमडी ने गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया है. मध्यप्रदेश, ओडिशा, गोवा, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश के साथ तूफान की संभावना जताई जा रही है.

Latest News

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के भारत दौरे से बाहर, मुख्य कोच वाल्टर ने बताया निराशाजनक फैसला

New Delhi: भारत के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को एक और बड़ा झटका लगा है....

More Articles Like This

Exit mobile version