Weather Update: एनसीआर में क्या रहेगा मौसम हाल, जानिए किन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

Today Weather Update: अगस्त का महीना समाप्त होने को है. देश भर में मानसूनी रफ्तार कम होते दिख रही है. इस बीच देश के कुछ हिस्सों में बादल मेहरबान हैं. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम सहित पूर्वोत्तर राज्यों आज से लेकर 31 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी की मानें तो मौसम पैटर्न पश्चिम असम और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती विक्षोभ के साथ-साथ हिमालय की तलहटी में चलने वाली मानसून ट्रफ के कारण होता है

इन क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पुडुचेरी, कराईकल, यनम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है. 29 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और 30-31 अगस्त को ओडिशा के कुछ हिस्सों में बिजली के साथ गरज के साथ बारिश का भी अनुमान है. इस बीच, मौसम विभाग ने मछुआरों से 45-55 किमी प्रति घंटे की तूफानी हवाओं और 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के कारण उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और पड़ोसी दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में जाने से बचने का आग्रह किया है.

कैसा रहेगा राजधानी का मौसम
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार 29 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में मौसम साफ रहेगा और गर्मी और उमस रहने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. राजधानी दिल्ली में पूरे हफ्ते मौमस साफ रहने की उम्मीद है. आपको बता दें कि बारिश के लिहाज से राजधानी दिल्ली में अगस्त का महीना कुछ खास नहीं रहा है. इस महीने सामान्य से 66 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें-

सावन के आखिरी सोमवार के दिन करतब दिखाते दिखे चंद्रनाग, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version