Weather Update Today: मानसून ने फिर दिखाया रौद्र रूप, 22 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर अपना असर तेज कर दिया है. कहीं लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हुआ है, तो कहीं मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 16 अगस्त को देश के 22 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली और 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने दो चक्रवातीय परिसंचरण इस सक्रिय मानसूनी सिस्टम की प्रमुख वजह हैं. इसके चलते देश के कई हिस्सों में अगले कई दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 21 अगस्त तक मानसून की सक्रियता बनी रह सकती है.

दिल्ली-NCR में बारिश के साथ जलभराव की बढ़ेगी परेशानी

दिल्ली-NCR के लिए भी मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है. दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में दिनभर बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. भारी बारिश के कारण निचले इलाकों, अंडरपास और प्रमुख चौराहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है. नागरिकों को सलाह दी गई है कि तेज आंधी के दौरान बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और बड़े पेड़ों के आसपास जाने से बचें.

UP-बिहार समेत कई राज्यों में 70 KM/H तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

UP के मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या और गोरखपुर समेत 25 से अधिक जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पंजाब के लुधियाना, अमृतसर और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. यहां हवा की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बिहार में पटना, गया, चंपारण, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात की आशंका है.

उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन का खतरा

पहाड़ी राज्यों में मौसम की मार और ज्यादा गंभीर हो सकती है. उत्तराखंड के नैनीताल, ऋषिकेश, बागेश्वर, हरिद्वार, चमोली और देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लगातार तेज बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है, जबकि नदी-नालों का जलस्तर भी अचानक बढ़ने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली, सिरमौर, कांगड़ा और सोलन में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है. यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. बारिश के असर से मनाली का तापमान गिरकर करीब 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का असर

राजस्थान के जयपुर, अलवर, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और अजमेर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है. यहां हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, नीमच, नर्मदापुरम, सिवनी और शिवपुरी समेत कई इलाकों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तेज आंधी और बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के साथ मैदानी इलाकों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है.

21 अगस्त तक जारी रह सकती है मानसून की आफत

पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून की सक्रियता लगातार बनी रहने वाली है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 से 21 अगस्त के बीच बारिश का दौर तेज रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 17 से 21 अगस्त के दौरान असम और मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाकों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. इन क्षेत्रों में करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है. यहां 20 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़े: हाथरस में हादसाः हाई स्पीड बेकाबू कार पलटी, तीन लोगों की मौत, बच्चा सहित चार घायल

Latest News

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तीन लैंडमाइन विस्फोट, नौ लोग घायल

Pakistan Landmine Blasts: पाकिस्तान सनसनी फैलान वाली खबर सामने आई है. यहां खैबर पख्तूनख्वा में तीन अलग-अलग जगहों पर...

More Articles Like This