Weather Update: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी तो कहीं कोहरे का कहर

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: फरवरी महीने की शुरुआत से ही पूरे भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत के राज्यों में बारिश, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ ठंड का कहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की माने तो बारिश और बर्फबारी से ठंड में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

जानिए मौसम का हाल

बता दें कि दिल्ली एनसीआर के कुछ जिलों में आज सोमवार तड़के हल्की बारिश देखने को मिली. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बूंदाबांदी हुई है. बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई. इस दौरान तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हुआ. फिलहाल भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 7- 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है.

यहां पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं. उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर अगले दो दिन तक जारी रहेगा. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मंगलवार यानी 6 फरवरी से कश्मीर में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है.

इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कई इलाकों में सुबह के दौरान घना कोहरा देखने को मिल रहा है. वहीं, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी सुबह कुछ घंटों के लिए कोहरा देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

UP Budget 2024: आज योगी सरकार पेश करेगी यूपी का बजट, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version