इटली में Melody मोमेंट, PM मेलोनी ने क‍िया प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्‍वागत, शेयर की खास सेल्फी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की आधिकारिक यात्रा के आखिरी चरण में इटली पहुंच गए हैं. वो मंगलवार की रात रोम पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका जोरदार स्वागत किया. पीएम मेलोनी ने अपने खास दोस्त पीएम मोदी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक खास नोट भी शेयर किया है.

पीएम मेलोनी ने शेयर की सेल्फी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने एक खास संदेश भी लिखा है. मेलोनी ने लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!” इस संदेश से पचा चलता है कि दोनों नेता एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं. बता दें कि अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इसके अलावा वो इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से भी मुलाकात करेंगे.

भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत PM Modi Italy Visit

रोम में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. पीएम के आने से पहले ही भारी संख्या में लोग उनका इंतजार कर रहे थे. इस दौरान लोगों ने “मोदी-मोदी” और “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए. इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से भी बातचीत की. इसके साथ ही बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों पर उन्होंने अपने हस्ताक्षर किए.

पीएम मोदी ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी इस यात्रा की जानकारी शेयर की है. उन्होंने लिखा कि वो भारत और इटली के रिश्तों को और मजबूत करने के मकसद से आधिकारिक दौरे पर रोम पहुंचे हैं. बता दें कि आज बुधवार को पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात ऐतिहासिक विला डोरिया पैम्फिली में होगी.

रणधीर जायसवाल ने शेयर किया पोस्ट

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय जुड़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक यात्रा पर रोम पहुंचे हैं. इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.” रणधीर जायसवाल ने आगे लिखा, “भारत और इटली के बीच लंबे समय से मजबूत और कई क्षेत्रों में फैले रिश्ते हैं. यह यात्रा दोनों देशों की साझेदारी को नई रफ्तार देगी.”

ये भी पढ़ें- PM Modi Norway Visit: पीएम मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय बैठक

Latest News

15 हजार KM तैरकर दुनिया के दूसरे छोर तक हंपबैक पहुंचीं व्हेल, वर्षो का सफर देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

समंदर की गहराइयों में रहने वाली विशालकाय हंपबैक व्हेल ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है,जिसे जानने के बाद...

More Articles Like This