पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की गाड़ी हादसे का शिकार, सिर में लगी चोट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal CM Mamata Banarjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, ममता बनर्जी की गाड़ी का पश्चिम बंगाल के बर्दवान में एक्सीडेंट हो गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे के कारण सीएम ममता बनर्जी के सिर में चोट लग गई.

मिली जानकारी के अनुसार ममता को लगी चोट गंभीर नहीं है. जो जानकारी निकल कर सामने आई है, उसके अनुसार मुख्यमंत्री के काफिले में एक कार अचानक घुस गई. काफिले में गाड़ी घुसने के कारण ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा. इस वजह से ममता बनर्जी को चोट लग गई. सीएम ममता को लगी चोट मामूली है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सड़क मार्ग से बर्दवान से कोलकाता लौटते समय माथे पर चोट लग गई. मुख्यमंत्री के काफिले के सामने अचानक दूसरी कार आ गई तो उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगा दिया. खराब मौसम के कारण वह हेलीकॉप्टर से सफर नहीं कर रही थीं.

बता दें कि वर्धमान में मीटिंग से पहले ममता बनर्जी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था. इसके बाद यहां से ममता को हेलीकॉप्टर से राजधानी कोलकाता लौटना था. खराब मौसम के कारण उन्हें सड़क मार्ग से ही राजधानी ले जाने की तैयारी की गई. जिस दौरान उनकी फ्लीट तेजी से कोलकाता की ओर बढ़ रही थी कि इसी वक्त हादसा हो गया.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version