जेपी नड्डा का पश्चिम बंगाल में रोड शो, ममता बनर्जी पर किया हमला, बोले-जनता इस बार इन्हे हटाने को तैयार

West Bengal Election 2026: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले शनिवार को रैना में रोड शो किया. एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि जनता ने ममता सरकार को हटाने का मन बना लिया है. पहले चरण में जनता ने जिस तरह से वोटिंग की है उससे ममता सरकार को भी पता चल गया है कि वो सत्ता से बाहर जा रही हैं.

4 मई को सारी स्थिति साफ

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में हम लोगों को स्पष्ट बहुमत भाजपा को मिलता दिखाई दे रहा है. 4 मई को सारी स्थिति साफ हो जाएगी. पश्चिम बंगाल में पहले ही चरण में एकतरफा जनता का फैसला देखने को मिला है. देखा जाए तो पहले चरण में ही भाजपा के पक्ष में और ममता सरकार के विपक्ष में फैसला आ गया है. पश्चिम बंगाल में चोलाबाजी, कमीशनखोरी, लूट सहित कई मुद्दों पर आम आदमी परेशान हो गया है.

दिल्ली में भाजपा को हटाने की बात

जेपी नड्डा ने कहा कि ममता सरकार अपनी जड़ पश्चिम बंगाल में बचा नहीं पा रही है और दिल्ली में भाजपा को हटाने की बात कर रही हैं. बंगाल की जनता इनसे परेशान हो गई है, इसीलिए इनको हटा रही है, ये बोलती कुछ हैं और करती कुछ हैं. इस बार बंगाल की जनता के साथ इनकी जड़ उखड़ती जा रही है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार विकास तेजी से करेगी.

विकास बंगाल के लिए बहुत जरूरी

अभी की सरकार विकास पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है, जिससे जनता परेशान हो गई है. जनता को भी पता है जैसे दूसरे राज्यों में एनडीए की सरकार विकास कर रही है, उसी तरह यहां भी विकास होगा. बंगाल के लिए विकास बहुत जरूरी है, इसीलिए भाजपा जरूरी है. विपक्ष की तरफ से भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रयास पर जेपी नड्डा ने कहा कि ये लोग कुछ भी कर लें, कुछ नहीं होने वाला है. जब भी निष्पक्ष चुनाव होता है तो इन लोगों को परेशानी होने लगती है.

इसे भी पढ़ें. Boat Attack: ड्रग तस्करी नाव को अमेरिकी सेना ने बनाया निशाना, दो लोगो की मौत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version