Firing in Bamako: बमाकों में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, गश्त लगाते दिखे हेलीकॉप्टर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Firing in Bamako: एक बार फिर पश्चिमी अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. शनिवार को तड़के बमाको के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और कई अन्य शहरों के पास भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गई हैं. अचानक हुई इस फायरिंग ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. माली लंबे समय से आतंकी हमलों का सामना कर रहा है.

सुबह मोदिबो केइता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास से लगातार भारी हथियारों और स्वचालित राइफलों से फायरिंग की आवाजें आ रही थीं. यह हवाई अड्डा शहर के बीचों-बीच से लगभग 15 किलोमीटर (9 मील) की दूरी पर स्थित है. इस हवाई अड्डे के ठीक बगल में माली की वायु सेना का एक एयर बेस भी मौजूद है. हालांकि, अभी तक यह बिल्कुल साफ नहीं हो पाया है कि यह गोलीबारी किसने की है और इसके पीछे की असली वजह क्या है. खबर लिखे जाने तक किसी भी हथियारबंद गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी.

फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है. हवाई अड्डे के पास रहने वाले एक स्थानीय नागरिक ने अपनी सुरक्षा के डर से नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसने भी भारी गोलियों की आवाज सुनी है. इसके साथ ही, लोगों ने आसपास के इलाकों और आसमान में कम से कम तीन हेलीकॉप्टरों को गश्त लगाते हुए देखा है. सेना और सुरक्षा बल स्थिति को नियंत्रण में करने और हमलावरों की तलाश के लिए पूरे इलाके पर हवाई नजर बनाए हुए हैं. अचानक हुई इस घटना ने लोगों के भय पैदा कर दिया है. यह पहली बार नहीं है, जब माली की राजधानी को इस तरह की घटना हुई है. इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version