West Bengal Election: बंगाल में बोले CM योगी, ‘हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, गोमाता कटने नहीं देंगे’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Assembly Election: शनिवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया. इस दौरान उन्होंने माथाभांगा विधान सभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट की अपील की. सीएम योगी ने कहा कि ‘गोमाता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे.’

यह स्वामी विवेकानंद की धरती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धरती स्वामी विवेकानंद की धरती है. स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक मंच पर जाकर के कहा था गर्व से कहो हम हिन्दू हैं. यह बंगाल की धरती का तेज है. याद करिए बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय  जिन्होंने भारत की आजादी का अमर मंत्र वंदे मातरम भारत को दिया था. ये वही धरती है, जिसने भारत को भारत का राष्ट्र गान, गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर के माध्यम से दिया. साहित्य के लिए भारत का पहला नोबल प्राइज गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर को प्राप्त हुआ था. बंगाल के कारण प्राप्त हुआ था. बंगाल की माटी के कारण प्राप्त हुआ था.

खुदीराम बोस इसी बंगाल की धरती की देन हैं

उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए भारत के युवाओं का आह्वान किया था, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा. क्या नारा था! क्या आह्वान था! कौन ऐसा भारतीय होगा, जिसकी भुजाएं ना फड़कती हो, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम लेकर के. जिन्होंने भारत की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले खुदीराम बोस इसी बंगाल की धरती की देन हैं.

पीएम मोदी ने साकार किया श्यामा प्रसाद मुर्खजी का सपना

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि याद करिए यही बंगाल है, जिसने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जन्म दिया. भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, उन्होंने कहा कि देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगे और तत्कालीन कांग्रेस सरकार की अराजकता, तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ लड़ते हुए उन्होंने अपने आप को बलिदान किया था. डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस सपने को प्रधानमंत्री मोदी जी ने कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर साकार किया.

सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण बिल पर घेरा

सीएम योगी ने कहा, “कल आपने संसद में देखा होगा. कल आपने संसद का वह दृश्य देखा होगा जब प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की बहनों और बेटियों के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण का विधेयक 2029 में लागू करने का संशोधन प्रस्तुत किया. कांग्रेस, वामपंथ और टीएमसी ने उसको पास नहीं होने दिया. बहनो और भाइयों, ये वही लोग हैं, याद करिए, ये लोग आधी आबादी को उसका हक नहीं देना चाहते हैं, लेकिन घुसपैठियों की पैरोकारी करते हैं, घुसपैठियों की पैरोकारी करते हैं ये लोग. बांग्लादेशी घुसपैठियों की पैरोकारी करते हैं और मुसलमानों का नाम मतदाता सूची में चढ़े और उनका हक इन गरीबों के हक पर डकैती डाल सकें, इसकी पैरोकारी टीएमसी की सरकार बंगाल के अंदर करती है. ये कब तक चलेगा?”

कांग्रेस को बहनें माफ नहीं करेंगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में आवश्यक संशोधन आधी आबादी को मिलने वाले उसके अधिकार में जो कांग्रेस, सपा, वामपंथी दलों ने जो विघ्न बाधा डाली है, उसको गिराने का प्रयास किया है. उसको पास नहीं होने दिया है. इन्होंने आधी आबादी का अपमान किया है. उनके हक पर डकैती डलवाने का काम किया है. देश की बहनें इसको स्वीकार नहीं करेगी. नहीं कर सकती हैं किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं कर सकती हैं. यही कहने के लिए आज मैं आपके पास आया हूं. मां माटी और मानुष की बात टीएमसी कहती थी. मां के साथ उनका व्यवहार कल देश की संसद में सबने देखा, पूरे देश पूरी दुनिया ने देखा है.

लोग पलायन करने को मजबूर

सीएम योगी ने कहा कि नौजवान के सामने पहचान का संकट है. अन्नदाता किसान पूरी तरह पलायन करने के लिए विवश हैं. उसको उसकी उपज का दाम नहीं मिलता है. बंगाल में टीएमसी के 15 वर्ष के कार्यकाल में 7000 से अधिक बड़े कारखाने बंद हुए हैं. 30 लाख नौजवान बेरोजगार हुए हैं. विकास के दावे ठप पड़े हैं. मोदी जी द्वारा जो पैसा भेजा जाता है, वह पैसा यहां के गरीबों में नहीं दिया जाता है. यहां के ट्राइबल के बीच में नहीं दिया जाता है. ये पैसा टीएमसी के गुंडे खा जाते हैं या बांग्लादेशी घुसपैठिए इसे खा करके आपके हकों पर डकैती डालने का काम कर रहे हैं.

आप बंगाल में जय श्री राम का नारा नहीं लगा सकते

बहनों और भाइयों, बंगाल के अंदर आज आप जय श्री राम का नारा नहीं लगा सकते, क्योंकि या तो यहां की सरकार अत्याचार करवाती है या टीएमसी के गुंडे हमला करते हैं. दुर्गा पूजा के पहले उपद्रव हो जाता है. यहां की गवर्नमेंट दुर्गा पूजा और विसर्जन के दौरान अनुमति नहीं देती है. गोहत्या करवाती है. यहां की सरकार लगातार प्रताड़ित करवाती है. आपके हक पर भी डकैती डलवाती है.

Latest News

लखनऊ के सरोजनीनगर में भजन संध्‍या में गूंजेंगे कन्हैया मित्तल के गीत, MLA डॉ. राजेश्वर सिंह करा रहे भव्‍य आयोजन

Sarojini Nagar News: उत्तर प्रदेश के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में आज भक्ति और आध्यात्मिकता का भव्य संगम देखने को...

More Articles Like This