World Wildlife Day: पीएम मोदी आज सासन गिर में मनाएंगे ‘विश्व वन्यजीव दिवस’, राजकोट में कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
PM Modi Gujarat visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (3 मार्च) को गुजरात के सासन गिर में ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ मनाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी गिर नेशनल पार्क में सफारी का आनंद भी लेंगे. इसके बाद वह सिंह सदन में नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में वन्यजीवों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे. दर्शन करने के बाद वह राजकोट में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

आज कब क्या करेंगे पीएम मोदी? 

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को सुबह 10 बजे सासन के सिंह सदन में वन्यजीव बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में गिर के जंगलों में पाए जाने वाले एशियाटिक शेरों के संरक्षण और उनके बाहरी इलाकों में प्रवास की संभावना को लेकर चर्चा होगी. दोपहर करीब 12 बजे सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे. दर्शन करने के बाद पीएम मोदी राजकोट जाएंगे. यहां कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. फिर दोपहर 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.
Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version