Optical Illusion Challenge: इस तस्वीर में जानवर को खोजने में हो जाएगा दिमाग का दही, क्या ढूंढ सकते हैं आप?

Must Read

Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली तस्वीरों का खूब क्रेज देखने को मिलता है. पहले अक्सर लोग इन पहेलियों को अखबारों में सुलझाया करते थे, लेकिन अब ऐसी ही भ्रमित करने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं. लोग इन पहेलियों को अपने दोस्तों को शेयर करते हैं और उसे दिए गए समय में पूरा करने का चैलेंच लगाते हैं. कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिनमें आपको किसी चीज को खोजना होता है, वहीं कुछ ऐसी भी होती हैं, जो आपके व्यक्तित्व के बारे में भी जानकारी देती हैं.

इल्यूजन वाली तस्वीरों को कुछ इस प्रकार डिजाइन किया जाता है कि अक्सर चीजें हमारी आंखों के सामने मौजूद होती हैं, लेकिन हम उन्हें आसानी से देख नहीं पाते हैं. आपको बता दें कि इसका एक फायदा भी होता है. इन तस्वीरों को हल करके हम अपनी ऑब्जर्वेशन स्किल और IQ लेवल भी चेक कर सकते हैं. आज हम अपने यूजर्स के लिए एक ऐसी ही तस्वीर लाए हैं, जिसने लोगों के दिमाग की दही कर दी है. चलिए देखते हैं कि ऐसा क्या ढूढ़ंना है इसमें.

तस्वीर में छिपा है जानवर
इस वायरल तस्वीर को देखकर यूजर कंफ्यूज हो गए हैं. आपने भी देखा होगा तो इसमें कुछ भी नजर नहीं आ रहा होगा, लेकिन हम आपको बता दें कि आर्टिस्टिक तरीके से बनाई गई इस तस्वीर में ब्लू बैकग्राउंड में काले रंग की ढेर सारी धारियां बनी हुई हैं. इन्हीं धारियों के बीच बड़ी ही चालाकी से एक जानवर छिपा हुआ है. आपको उसे मात्र 7 सेकंड में खोजना है. तो चलिए आपका समय शुरू होता है अब.

जानवर मिला?
हमें पूरी उम्मीद है कि आपने छिपे जानवर को ढूंढ निकाला होगा. अगर आप सफल हो गए होंगे तो वाकई आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल काफी अच्छी है. जो लोग इसे ढूंढ़ने में विफल रहे, उन्हें हम एक हिंट देकर उनकी मदद कर सकते हैं. बता दें कि इसमें जो जानवर छिपा है, वह पानी में रहता है. तो अब अपने दिमाग के घोड़े को दौड़ाइए और एक बार फिर से प्रयास करिए.

यहां है जवाब
अगर आप हिंट देने के बाद भी जानवर नहीं खोज पाए तो निराश होने की कोई आवश्यक्ता नहीं है. हमने नीचे एक तस्वीर के जरिए आपको सही जवाब दिया है.

ये भी पढ़ें- Video: उमराह से आने के बाद Rakhi Sawant ने बना लिया ये हाल, देखकर हो जाएंगे हैरान

Latest News

50MP ट्रिपल रियर कैमरा वाला Vivo X200T भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 6200mAh बैटरी के साथ दमदार चिपसेट

Vivo X200T स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. इसमें 50MP Zeiss कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6200mAh की दमदार बैटरी दी गई है.

More Articles Like This