प्रेमचंद की बेटी की ये मांग पूरी कर पाएंगे अखिलेश यादव, रुक जाएगा बाबा का बुलडोजर?

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Akhilesh Yadav In Deoria: बीते दिनों देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर हुए नृशंस हत्याकांड मामले में चर्चाओं और बयानबाजी का दौर जारी है. इन सब के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज देवरिया पहुंचे हैं. यहां वह मृतक प्रेमचंद यादव और सत्यप्रकाश दुबे के परिजनों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान वो मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे और परिवार को सांत्वना देने. इस दौरे को लेकर शासन प्रशान ने तैयारी की है. अखिलेश यादव के आगमन के बीच प्रेमचंद यादव की बेटी ने पूर्व सीएम से एक मांग की है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

प्रेमचंद यादव की बेटी ने अखिलेश से की ये मांग
सपा मुखिया अखिलेश यादव अब से कुछ देर में देवरिया पहुंचेंगे. उनके आने से पहले मृतक प्रेमचंद की बेटी ने कहा कि अच्छा लग रहा है कि सपा मुखिया हमारे दुखों में शामिल होने आ रहे हैं. बेटी का कहना है कि वो अखिलेश यादव से केवल इतना कहना चाहेंगी कि ये जो घर बना है वो बाबा ने बनवाया था. वो फौज में थे और देश की सेवा की थी. उनका घर गिराया जा रहा है, ये न गिराया जाए.

सत्यप्रकाश दुबे के परिवार से भी मुलाकात
देवरिया दौरे के दौरान अखिलेश यादव मृतक प्रेमचंद और सत्यप्रकाश दुबे के परिजनों से मुलाकात करेंगे. वो मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसी के साथ परिवार को सांत्वना भी देंगे. जानकारी हो कि प्रेमचंद की बेटी से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अच्छा लग रहा है वो उनके घर आ रहे हैं.

सत्यप्रकाश के बेटे ने किया मिलने से इनकार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सत्यप्रकाश दुबे के बेटे ने अखिलेश यादव से मुलाकात करने से मना कर दिया है. दरअसल, अखिलेश यादव के आगमन को लेकर जब मृतक सत्य प्रकाश के बेटे देवेश दुबे से पूछा गया तो उसने कहा कि वो अखिलेश यादव से मुलाकात नहीं करेगा. देवेश ने कहा कि 2014 में उनकी ही सरकार में हमारे चाचा जी को बहला कर बिना पैसे के ही बैनाम करा लिया गया था. वो मानसिक रूप से कमजोर थे. सपा के सरकार के दौरान ही प्रेमचंद यादव ने राइफल निकलवाया था.

यह भी पढ़ें-

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version