Ayodhya: अयोध्या पहुंचे CM योगी, रामलला के दर्शन किए, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM yogi in Ayodhya: एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे है. साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से सीएम योगी सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे. वहां हनुमान जी की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किया. इसके बाद सीएम ने श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की.

हनुमानगढ़ी के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन का हाल हाल-चाल जाना. इससे पहले 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा, 23 जनवरी को व्यवस्थाओं का जायजा लेने व 11 फरवरी को कैबिनेट संग दर्शन-पूजन के बाद 14 मार्च को विकास परियोजनाओं की सौगात देने सीएम योगी अयोध्या पहुंचे है. मालूम हो कि सीएम योगी का मार्च माह का पहला दौरा है.

सीएम ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए. वहीं, मंदिर परिसर में अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली. मुख्यमंत्री योगी ने रामलला मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की.

सीएम जनसभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री योगी राजकीय इंटर कालेज में चल रहे चार दिनी किसान मेले का समापन व जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम योगी अयोध्यावासियों को लगभग एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version