Azam Khan को 2 साल की सजा, हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Azam Khan News: हेट स्पीच मामले में सपा नेता आज़म खान को दोषी करार दिया गया है. आजम खान की कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 2 साल की सजा सुनाई है. दरअसल, वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आज़म खान पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था. इस प्रकरण में रामपुर के थाना शहज़ादनगर में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था. अब इस मामले में सजा का ऐलान हुआ है.

जानिए पूरा मामला
जानकारी दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां ने एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री और तत्कालीन जिलाधिकारी के खिलाप कई बयान दिया था. इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. वीडियो के आधार पर आज़म खां पर मामला दर्ज किया गया. उस वक्त आज़म खां सपा-बसपा के गठबंधन से लोकसभा प्रत्याशी थे. मामला दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की गई और आजम के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया.

उल्लेखनीय है कि इस मामले में आज़म खां को बेल मिल गई थी. मामला कोर्ट में विचाराधीन था. अब मामले में दोनों पक्षों की ओर से अपनी सारी दलीलें पेश की जा चुकी थीं, जिसके बाद फैसले का इंतजार था. फैसले के लिए कोर्ट ने 15 जुलाई 2023 की तारीख निर्धारित की थी. जिसपर आज कोर्ट ने आजम खां को दोषी करार दिया. और उन्हें दो साल की सजा के साथ 1000 के जुर्माना भी लगाया.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version