CM Yogi Japan Visit: जापान में CM योगी को परोसा जाएगा बिना लहसुन-प्याज वाला भोजन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Japan Visit: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं. इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अपने खान-पान के नियमों को उसी तरह से पालन करेंगे, जैसे यहां करते हैं. सीएम योगी जापान में भी बिना प्याज-लहसुन वाला भोजन करेंगे. मुख्यमंत्री के लिए वहां विशेष इंतजाम किया गया है.

जापानी शेफ को कड़े निर्देश

जापान में मुख्यमंत्री योगी के लिए शुद्ध शाकाहारी नाश्ता की व्यवस्था की गई है. यहां सीएम योगी के लिए खास जापानी ‘मिसो सूप’ तैयार होगा. जापानी ‘टोफू’ पनीर सीएम योगी की पहली पसंद बन सकती है. उबली हुई सब्जियां और सोया दूध भी मेनू का हिस्सा है. वहां सीएम के लिए बिना लहसुन-प्याज वाला सादा भोजन ही परोसा जाएगा.

सीएम योगी जापान में सुबह हर्बल चाय या गर्म पानी का सेवन करेंगे. जापानी शेफ को शाकाहारी भोजन के कड़े निर्देश दिए गए हैं. भारतीय दूतावास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पसंद का विशेष ध्यान रखा है.

सीएम योगी का टोक्यो में हुआ भव्य स्वागत 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने पर बुधवार को भव्य स्वागत किया गया. सीएम योगी का स्वागत यामानाशी प्रीफेक्चर के वाइस गवर्नर जुनिची इशिडेरा और अनिवासी भारतीय सदस्यों ने किया. मुख्यमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य निवेश लाना और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करना है.

सोशल मीडिया मंच X पर भारतीय दूतावास ने लिखा

सोशल मीडिया मंच X पर भारतीय दूतावास ने लिखा कि जापान में भारत की एम्बेसडर नगमा एम. मलिक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. यह आदित्यनाथ की जापान की पहली यात्रा है. इससे पहले सिंगापुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंड करीब 6000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आकर्षित कर चुकी है. अधिकारियों ने कहा कि इन यात्राओं का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को गहरा करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य के तौर पर स्थापित करना है.

Latest News

26 February 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This