Himachal News: अनुराग ठाकुर ने ऊना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal News: शुक्रवार की दोपहर केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने को ऊना से इंदौर के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऊना से नई रेल सेवा की शुरुआत हुई है. यह ट्रेन वृंदावन, आगरा और ग्वालियर से होते हुए इंदौर पहुंचेगी.

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है यह ट्रेन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस ट्रेन से श्रद्धालु वृंदावन के साथ महाकाल मंदिर उज्जैन जाकर दर्शन कर पाएंगे. यह श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात है.

दौलतपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द स्थापित होगी वाशिंग लाइन
उन्होंने कहा कि दौलतपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द वाशिंग लाइन भी स्थापित होगी. जिसपर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हरिद्वार और इंदौर के लिए ट्रेन सेवा को मात्र 10 दिन में मंजूरी प्रदान की है. इसके लिए पूरा प्रदेश केंद्र सरकार का आभारी है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाली ट्रेनों को 16 से बढ़ाकर 24 बोगी का करने के लिए भी प्रयास जारी है. इसके लिए रेलवे लाइन की क्षमता में बढ़ोतरी पर कार्य किए जा रहे हैं. ऊना रेलवे स्टेशन में ओवरब्रिज को भी लोगों की सेवा के लिए खोल दिया गया है. अब लोगों को एक प्लेटफार्म से दूसरे पर पहुंचने के लिए रेलवे लाइन को पार नहीं करना पड़ेगा.

कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री
कांग्रेस द्वारा गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये देने की घोषणा पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव आने से पहले कांग्रेस ऐसे वादे करती है और बाद में उनके आवेदन फॉर्म कूड़े में फेंक देती है. उन्होंने कहा कि हिमाचल के पांच लाख बहनों को तो 1500 रुपये कांग्रेस सरकार दे नहीं पाई. फिर देश के पांच करोड़ को कहां से देंगी.

कांग्रेस केवल चुनाव से पूर्व फॉर्म भरवाती है, फिर उन फॉर्म को कूड़ेदान में फेंक देती है. इन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भी फॉर्म भरवाए थे और कूड़े में फेंके और अब लोकसभा चुनाव से पहले भी फॉर्म भरवाएंगे और कूड़ेदान में फेंकेंगे, लेकिन जनता अब कांग्रेस को कूड़ेदान में फेंकेंगी.

Latest News

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय सहित दो लोगों की मौत, दो घायल

Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के दम्माम में किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में मारे गए...

More Articles Like This

Exit mobile version